Search

 
 
 

मनोहरपुर : रेल संपति की चोरी करते दो गिरफ्तार, आरपीएफ ने पूछताछ के बाद भेजा जेल

 
Manoharpur (Ajay singh) : चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत पोसैता व डेरोवां के बीच रेल पटरियों के पास से रेल संपति की चोरी करते हुए आरपीएफ ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तर में आए अभियुक्तों का नाम अतरुल शेख व कुतीबुल शेख हैं. दोनों बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहनेवाले हैं. आरपीएफ मनोहरपुर के एसआइ अश्मित वर्मा ने बताया कि इनके पास से लोहे की लगभग 80 किलोग्राम रेल सामग्री बरामद की गई है साथ ही आरोपियों का एक बाइक भी जब्त की गई है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर सिमडेगा जिले के हुरदा निवासी कुलदीप साहू उर्फ जेतिया के टाल पर छापेमारी कर वहाँ से 695 किलोग्राम रेल सामग्रियों को बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mp-sanjay-seth-meets-railway-minister-in-delhi/">चांडिल

: सांसद संजय सेठ ने दिल्ली में रेल मंत्री से की मुलाकात

टाल मालिक कुलदीप साहू को पकड़ने में जुटी आरपीएफ

बरामद सामग्रियों में सीआई ब्रैकेट, रेल क्लोजर, जुगल फिश प्लेट, इंसर्ट आदि शामिल हैं. इनकी अनुमानित कीमत 27 हजार रुपए बताई गई है. वहीं इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के अलावा टाल मालिक कुलदीप साहू के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. फिलहाल आरपीएफ ने गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया है. अब आरपीएफ की टीम चोरी का माल खरीदने वाले स्क्रैप टाल कारोबारी कुलदीप साहू की गिरफ्तारी में जुट गई है. रेल संपति चोर गिरोह को पकड़ने ने मनोहरपुर आरपीएफ ओसी योगेंद्र कुमार ने अहम् भूमिका निभाई. इस कार्रवाई में मुख्य रूप से उप निरीक्षक अस्मित वर्मा, सह उप निरीक्षक ओपी यादव, समेत अन्य आरपीएफ जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-transportation-of-iron-ore-continues-from-the-under-construction-road-going-from-minabazar-to-chiria-mines-villagers-protest/">मनोहरपुर

: मीनाबाजार से चिरिया माइंस जानी वाली  सड़क से लौह अयस्क की ढुलाई का ग्रामीणों ने किया विरोध

सिमडेगा के टाल संचालक के लिए करते हैं चोरी

गिरफ्तार अभियुक्तों ने आरपीएफ को बताया कि वे लोग रेल संपत्ति की चोरी का काम वे लोग सिमडेगा जिले के हुरदा गांव निवासी और टाल संचालक कुलदीप साहू उर्फ जेतिया के लिए करते थे. सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए लोग पोसैता, डेरोवॉ से चोरी का रेल सामान पार्लिपोश एवं समीज गांव भाया आनंदपुर होते हुए हुरदा ले जाया करते है. आरपीएफ अब इस मामले में गहनता से जाँच पड़ताल में अग्रेतर कारवाई में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही