Manoharpur (Ajay singh) : मनोहरपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती लाईलोर पंचायत के डोमलोई गांव के पतराटोली में वज्रपात से दो मवेशियों की मौत हो गई. घटना सोमवार शाम की है. मूसलाधार बारिश के साथ आसमानी बिजली के चपेट में आने से किसान लिबयानी मुंडारी का एक बैल और एक गाय की मौत हो गई. वहीं किसान लिबयानी मुंडारी का कहना है की अभी खेतबारी का मौसम है. खेतों में काफी काम करना है लेकिन वज्रपात से एक बैल कि मौत हो जाने से काफी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा. हमलोगों की माली हालात ठीक नहीं है. ऐसे में कृषि कार्य के दौरान एक बैल और एक गाय की मौत हो जाने से पूरे परिवार के लिए जीवन मरण का स्थिति पैदा हो गई है.
इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-dc-heard-the-problems-in-the-public-court-held-in-the-sub-divisional-office/">घाटशिला
: अनुमंडल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में डीसी ने सुनीं समस्याएं
: अनुमंडल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में डीसी ने सुनीं समस्याएं
Leave a Comment