Search

 
 
 

मनोहरपुर: स्कूल के हॉस्टल से कक्षा एक की दो छात्राएं भागीं, पुलिस की मदद से परिजनों को सौंपा

 
Manoharpur:  गोपीपुर स्थित सचिन शिशु वाटिका स्कूल के हॉस्टल से कक्षा एक में पढ़ रही दो छात्राओं के मौका पाकर मंगलवार की शाम स्कूल से भाग जाने का मामला प्रकाश में आया है. खैरियत रही कि स्कूल से कुछ दूर पर मौजूद गांव के कृष्णा तूरी ने इन्हें देख लिया और मनोहरपुर पुलिस से संपर्क करते हुए पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद दोनों बच्चियों को उनके परिजनों को सौंप दिया. इस घटना ने स्कूल की व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है. इसे भी पढ़ें: गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-more-than-50-wild-elephants-chased-away-from-chakulias-burujbani/">गुड़ाबांदा

: चाकुलिया के बुरूजबनी से खदेड़े गए 50 से अधिक जंगली हाथी

शिक्षा विभाग से स्कूल को अभी तक मान्यता नहीं मिली

जानकारी के मुताबिक इस स्कूल के संचालन के लिये शिक्षा विभाग से अभी तक संबंद्धन नहीं दिया गया है. जिससे स्कूल के संचालन पर भी सवाल उठने लग गए हैं.  शिक्षा विभाग के सीआरपी चंद्रशेखर चौधरी की मानें तो स्कूल को अभी तक मान्यता नहीं मिली है. हालांकि विभाग की ओर से यू डायस कोड जरूर उपलब्ध करा दिया गया है. जानकारी के मुताबिक साल 2008 में स्थापित उक्त विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई होती है और यहां कुल 100 छात्र अध्ययनरत हैं.

हॉस्टल में वार्डन और रात्रि प्रहरी भी नहीं

स्कूल के हॉस्टल में फिलहाल 12 छात्र-छात्राएं रहती हैं. बड़ी बात तो यह है कि हॉस्टल में न तो कोई वार्डन नियुक्त है और न ही कोई रात्रि प्रहरी है. स्कूल की शिक्षिका प्रभावती महतो ने बताया कि सरकार की ओर से स्कूल को किसी तरह का कोई लाभ नहीं मिल रहा है. जिसके चलते वार्डन और रात्रि प्रहरी की बहाली नहीं की जा सकी. इसे भी पढ़ें: जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-budhram-purti-became-the-block-head-and-bharat-gop-deputy-chief/">जगन्नाथपुर

: बुधराम पूर्ति बने प्रखंड प्रमुख और भरत गोप उप प्रमुख
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही