Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बुजुर्ग समेत दो घायल, एक की हालत गंभीर

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay Singh) :  मनोहरपुर थाना अंतर्गत चिरिया से आनंदपुर की ओर जाने वाली सड़क में बुधवार रात हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए. दोनों घायलों को आस-पास के लोगों की मदद से मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है. जहां से एक की हालत गंभीर होने पर राउरकेला रेफर कर दिया गया. घायलों में नंदपुर सुरिन टोला निवासी बोदे खलखो और बुजुर्ग मनीलाल बाघ शामिल है. बोदे खलखो की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए राउरकेला अस्पताल भेजा गया है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-condolence-meeting-in-the-stadium-on-the-death-of-the-young-player/">सरायकेला

: युवा खिलाड़ी के निधन पर स्टेडियम में शोकसभा

बुजुर्ग को ऑटो ने मारी टक्कर, युवक बाइक स्किट करने से घायल

जानकारी के अनुसार बोदे खलखो आदिवासी कुड़ूख सरना समाज मनोहरपुर, आनंदपुर समिति के संरक्षक है. बोदे ने बताया कि आगामी 29 अगस्त को कर्मा महोत्सव पर आनंदपुर में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम की तैयारी को लेकर हुई बैठक में वे शामिल होने गए थे. रात में आनंदपुर से मनोहरपुर प्रखंड स्थित अपने घर नंदपुर बाइक से लौट रहे थे. तभी उनकी बाइक मनोहरपुर-आनंदपुर मार्ग पर अनियंत्रित हो गई और वे गिर गए. इस दुर्ग्तना में उनका एक हाथ टूट गया है. इधर, एक अन्य दुघटना मनोहरपुर चिरिया मुख्य मार्ग में हुई जहाँ नंदपुर स्थित सहारा कार्यालय के समीप पैदल घर की ओर जा रहे नंदपुर निवासी 73 वर्षीय मनीलाल बाघ को पीछे से एक ऑटो ने टक्कर मार दी और फरार हो गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही