Search

 
 
 

मनोहरपुर : रबंगदा घाटी के समीप सड़क दुर्घटना में दो घायल, एक गंभीर

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर जराईकेला मुख्य मार्ग पर रबंगदा घाटी के समीप गुरुवार देर शाम सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए. इस दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक अमित प्रधान गंभीर रूप से घायल है. वहीं 19 वर्षीय युवक मोहित पाईक आंशिक रूप से घायल है. दोनों युवक आनंदपुर थाना अंतर्गत ग्राम समीज का रहने वाला है. स्थानीय लोगों के मदद से दोनों घायल युवकों को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल अमित प्रधान का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया है. घटना के बावत मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक बाइक से भालुलता बाजार उड़ीसा से अपने घर समीज लौट रहे थे तभी मनोहरपुर जराईकेला मार्ग के रबंगदा घाटी के समीप पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. अज्ञात वाहन चालक टक्कर मार कर फरार हो गया और दोनों युवक घायल हो गए. घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां गंभीर रूप से घायल युवक अमित प्रधान को राउरकेला ले जाया गया. वहीं आंशिक रूप से जख्मी मोहित पाईक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. इसे भी पढ़ें : अरका">https://lagatar.in/arka-jain-university-hindi-is-connected-to-our-language-and-culture-dr-ss-razi/">अरका

जैन यूनिवर्सिटी : हिंदी हमारी भाषा और संस्कृति से जुड़ी है : डॉ एसएस रजी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही