Search

 
 
 

मनोहरपुर : अंकुवा-टिमरा समीप सड़क दुर्घटना में, दो घायल एक गंभीर

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर-छोटानागरा मुख्य मार्ग पर अंकुवा-टिमरा के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये. इस दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक अनीश खान को गंभीर चोट आई है. वहीं 22 वर्षीय युवक मो. इम्तियाज आंशिक रूप से जख्मी है. दोनों युवक लातेहार के रहने वाले हैं. दोनों घायल युवकों को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है. वहां स्थानीय चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल अनीश खान का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. इस घटना के बावत मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक वॉलपुट्टी लेबर हैं. इसे भी पढ़ें : नासा">https://lagatar.in/nasa-chief-bill-nelson-said-aliens-exist-outside-the-earth/">नासा

प्रमुख बिल नेल्सन ने कहा, धरती के बाहर एलियंस मौजूद हैं…
वे दोनों अपनी बाइक से लातेहार से जामदा की ओर जा रहे थे. तभी मनोहरपुर छोटानागरा मार्ग अंकुवा और टिमरा के समीप एक पालतू मवेशी को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इससे बाइक चालक युवक अनीश गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं बाइक के पीछे बैठे युवक मो. इम्तियाज को आंशिक रूप से चोट लगी है. मनोहरपुर अस्पताल में गंभीर रूप से घायल युवक अनीश ख़ान को रेफर कर दिया गया एवं आंशिक रूप से जख्मी मो. इम्तियाज को उपचार के बाद छुट्टी दे दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही