Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूर घायल, चालक बचा

Manoharpur (Ajay Singh) : जराईकेला से मनोहरपुर स्टोन टिप्स लेकर आ रहा ट्रैक्टर शुक्रवार की सुबह मेदासाईं के समीप पलट गया. इससे दो मजदूर घायल हो गए. हालांकि इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया. घायल मजदूर 18 वर्षीय चमरा बाडिंग (रायकेरा) एवं 18 वर्षीय प्रदेशी मुंडा बरंगा (गोविंदपुर) हैं. ट्रैक्टर चालक ने घायल दोनों मजदूरों को उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया है. वहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल चमरा बाडिंग का प्राथमिक उपचार के बाद राउरकेला रेफर कर दिया है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-in-the-subdivision-5700-students-of-matriculation-15-and-3952-students-of-inter-will-take-the-exam-at-nine-centers/">चांडिल

: अनुमंडल में मैट्रिक के 5700 के विद्यार्थी 15 व इंटर के 3952 विद्यार्थी नौ केंद्रों पर देंगे परीक्षा
वहीं घायल मजदूर प्रदेशी मुंडा अस्पताल में इलाजरत है. इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक सिरिल जोजो ने बताया कि सुबह जराईकेला से स्टोन चिप्स लेकर मनोहरपुर आ रहा था. मेदासाई गांव के समीप एक राहगीर को बचाने के क्रम में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, जिससे स्टोन चिप्स से लदा ट्रैक्टर का डाला पलट गया. इससे इस दुर्घटना में दोनों मजदूर घायल हो गये. इस दुर्घटना में वह बाल-बाल बच गया. इस मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही