Search

 
 
 

मनोहरपुर : पूर्व मुखिया के घर से 30 हजार नकद समेत दो लाख की चोरी

 
Manohrpur (Ajay Singh) : ढीपा पंचायत के पूर्व मुखिया दशरथ पूर्ति के घर पर चोरी की घटना का मामला सामने आया है. यह घटना घाघरा स्थित उनके पैतृक आवास में हुई है. बीती रात शनिवार को चोरों ने इनके घर से जेवर तथा अन्य चीजों को मिलाकर करीबन दो लाख रुपए से ज्यादा की चोरी की है. इस संबंध में पूर्व मुखिया दशरथ पूर्ति ने रविवार को मनोहरपुर पुलिस को सूचित किया है. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-free-health-check-up-camp-organized-inaugurated-by-former-chief-minister/">घाटशिला

: निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, पूर्व मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

घटना के समय नए मकान में गए थे पूर्व मुखिया

घटना के बारे में पूर्व मुखिया पूर्ती ने बताया कि विगत शनिवार की रात वे अपने परिवार के संग अपने पुराने मकान के बगल के नए मकान पर सोने चले गए थे और वे लोग जल्द ही सो गए. सुबह जब उठा तो पता चला कि नए घर का दरवाजा बाहर से बंद है. उन्होंने अपनी चचेरी बहन को बुलाकर बाहर से दरवाजा खुलवाया. वे अपने पुराने घर पर गए और देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है. घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-demand-to-give-jobs-to-local-unemployed-youth-in-sail-mines/">किरीबुरू

: सेल की खदानों में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने की मांग

घटना को लेकर जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने सामान की जांच की तो पाया की बक्सों में रखी कई कीमती सामान बक्सा समेत गायब हैं. उन्होंने बताया कि 20-30 हजार रुपए नकदी, सोने के दो लॉकेट, अंगूठी, कान के टॉप्स व तितली के अलावा चांदी के अन्य जेवर आदि की चोरी हुई है. उन्होंने आगे बताया कि चोरी हुए खाली बक्सा पड़ोस के बकरी शेड में पड़ा हुआ पाया. मनोहरपुर पुलिस चोरी की घटना को लेकर जांच में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही