Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : सरकारी पेयजल योजना के पाइप चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर थाना क्षेत्र में स्क्रैप चोरी का गोरख धंधा काफी फल फूल रहा है. इस पर पुलिस द्वारा अंकुश नहीं लगाए जाने के कारण इस अवैध कारोबार से जुड़े कारोबारी चाँदी काट रहे है. सरकारी योजना के पाइप की भी चोरी कर ली जा रही है. गुरुवार को विभागीय संवेदक की ओर से मनोहरपुर थाना में इससे संबंधित एक शिकायत दर्ज कराई गई. हालांकि मनोहरपुर पुलिस ने इस मामले में पाइप लदे एक वाहन समेत पाइप कटिंग उपकरण को जब्त किया है और आगे की कार्रवाई कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-narayanas-students-performed-well-in-neet-ayush-became-the-state-topper/">जमशेदपुर

: नीट में नारायणा के छात्रों का उम्दा प्रदर्शन, आयुष बना स्टेट टॉपर

पाइप लेकर भागने के दौरान वाहन हुआ खराब, भागे चोर 

[caption id="attachment_414118" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/manoharpur-pipe.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> पाइप चोरी कर भागते क्षतिग्रस्त हुआ वाहन[/caption] मिली जानकारी के अनुसार मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेगालबेड़ा गांव में बीते दिन बुधवार को कुछ लोगों के द्वारा दिन दहाड़े सरकारी जलापूर्ति योजना के लिए रखे पानी के पाइप को कटर से काटा जा रहा था. स्थानीय ग्रामीणों ने उनसे पूछताछ की उनके द्वारा बताया गया कि उक्त पाइप अन्य योजना में इस्तेमाल किए जाएंगे. इसके बाद काटे गए सीआइ पाइपों को देर शाम पिकअप वैन (संख्या जेएच 06सी 3895) में लादने की तैयारी हो रही थी. ग्रामीणों को उन पर शक हुआ तो वाहन चालक पाइप समेत वाहन को लेकर भागने लगा.  वाहन को भागता देख ग्रामीणों ने वाहन का पीछा किया. कुछ दूर जाने के बाद वाहन खराब हो गया जिसके बाद सभी लोग वाहन वहीं छोड़ कर कर भाग खड़े हुए. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी. चोरी की सूचना मिलते ही विभागीय संवेदक के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें ही बंधक बना लिया. बाद में वहाँ पुलिस के पहुंचने के बाद उसे छोड़ा गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapuur-newtech-auto-company-is-ready-to-give-20-bonus-to-the-workers-the-union-expressed-happiness/">आदित्यपुर

: न्यूटेक ऑटो कंपनी मजदूरों को 20 फीसदी बोनस देने को हुई तैयार, यूनियन ने जताई खुशी

शक के आधार पर ग्रामीणों ने दो को पकड़ा

इधर, स्थानीय ग्रामीणों ने इसे लेकर गुरुवार को बैठक की. ग्रामीणों ने चोरी के मामले में शक के आधार पर पास के ही गांव के चंद्रमोहन महतो और शंकर ताँती को पकड़ा और पूछताछ की जिसके बाद दोनों ने चोरी में संलिप्त होने की बात कबुल की. उन्होंने बताया कि इस कार्य में उनलोगों पूरा ग्रुप लगा है. ग्रुप के द्वारा मनोहरपुर में चल रहे जलापूर्ति योजना के विभिन्न क्षेत्र जैसे सदपोटका, अभयपुर, सिमिरता, द्रिपशिला स्थित डिग्री कॉलेज के समीप एवं जरायकेला थाना क्षेत्र के सागजुड़ी, दिघा आदि स्थानो में भी पाइपो की कटिंग कर चोरी की गई है. इस मामले में संवेदक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही