Search

 
 
 

मनोहरपुर : जलापूर्ति योजना की पाइप चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

 
Manoharpur (Ajay Singh) : सरकारी जलापूर्ति योजना का पाइप चोरी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जेल जाने वाले अभियुक्तों में मनोहरपुर के मधुपुर निवासी चंद्रमोहन महतो एवं मनोहरपुर के पुरानापानी का शंकर तांती शामिल है. वहीं, गिरफ्तार दोनों युवकों से पुलिस ने पूछताछ की जिसमें पुलिस को गिरोह से जुड़ी कई जानकारियां हाथ लगी है. शनिवार को दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया. इसके साथ ही पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में पता लगाकर उन्हें पकड़ने के प्रयास में जुट गई है. पुलिस के इस कार्रवाई के बाद इस कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-guava-karate-team-won-20-medals-in-state-competition/">नोवामुंडी

: गुवा कराटे टीम ने स्टेट प्रतियोगिता में 20 पदक जीते

ग्रामीणों ने पाइप समेत पिकअप वैन को पकड़ा था

बता दें कि मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेंगालबेड़ा में जलापूर्ति योजना से पाइप बिछाने का काम चल रहा है. वहीं विभागीय संवेदक के द्वारा वहां पर पाइप का रखा गया था. वहां रखे पाइपों को चोरी का प्रयास करते स्थानीय ग्रामीणों ने पाईप समेत एक पिकअप वैन को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था. ग्रामीणों ने ही शक के आधार पर जेल भेजे गए अभियुक्तों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा. इनसे पूछताछ में दोनों ने अपना अपराह कबुल कर लिया. इस मामले में संवेदक ने एक मामला थाना में दर्ज करवाया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही