Search

 
 
 

मनोहरपुर : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो गंभीर व एक आंशिक रूप से जख्मी

 
Manoharpur (Ajay singh) : सोमवार दोपहर मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो गंभीर एवं एक आंशिक रूप से जख्मी हो गया है. पहली घटना जरायकेला मनोहरपुर मार्ग स्थित मेदासाई कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के समीप तीखे मोड़ पर बाइक चालक युवक को बचाने के दौरान एस्बेस्टस एवं एंगल से लदे टाटा एलपी ट्रक संख्या ओडी-14 जे-7516 पलट गया. जिससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल ट्रक चालक की पहचान नहीं हो पाई है. उक्त ट्रक ओड़िसा से झारखंड की ओर आ रही थी. स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस के मदद से घायल 40 वर्षीय ट्रक चालक को बेहोशी की हालात में मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया है. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-in-view-of-dussehra-durga-puja-the-route-of-small-and-big-vehicles-has-been-fixed/">साहिबगंज

: दशहरा, दुर्गा पूजा के मद्देनज़र छोटे-बड़े वाहनों का रूट निर्धारित

स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

चिकित्सकों के देख रेख में ट्रक चालक की इलाज चल रही है. वहीं दुसरी सड़क दुर्घटना में मनोहरपुर चिरिया मार्ग स्थित कमारबेड़ा एवं दुरदुरी नाला के बीच एक पेड़ से बाइक सवार टक्करा गया. जिससे बाइक के पीछे बैठे झारसुगड़ा ओड़िसा नीवासी 14 वर्षीय किशोर अरविंद नायक गंभीर रूप से घायल हो गया. बाइक चला रहे पुराना मनोहरपुर निवासी 17 वर्षीय बादल नायक आंशिक रूप से जख्मी हुआ है. स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल किशोर अरविंद नायक को बेहोशी की हालात में टेम्पो की मदद से मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया है. चिकित्सकों के देख रेख में किशोर का इलाज चल रहा है. घटना को लेकर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करने में जुटी हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही