Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : छोटा जामकुंडिया कदम गोलाई के समीप सड़क दुर्घटना में दो गंभीर, रेफर

Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर के छोटानागरा मुख्य मार्ग स्थित छोटा जामकुंडिया कदम गोलाई के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल दोनों युवकों को छोटानागरा थाना प्रभारी उमाशंकर वर्मा की मदद से उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए राउरकेला रेफर कर दिया. घायलों में छोटानागरा थाना क्षेत्र के चुरगी निवासी गोनो लागूरी (20) एवं दुईया गांव का लक्ष्मण जोंको शामिल हैं. बताया जाता है कि दोनों युवक बैंक के काम से बाईक से छोटानागरा जा रहे थे तभी तेज रफ्तार बाईक छोटाजामकुंडिया कदम गोलाई मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिससे बाईक चालक एवं पीछे बैठे दोनों युवक के सर पर गंभीर चोट के अलावा शरीर के अन्य हिस्सो में भी अंदरूनी चोटे आई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-home-ministers-program-on-seven-in-tata-college-ground-thousands-of-workers-will-be-involved/">चाईबासा

: टाटा कॉलेज मैदान में सात को गृह मंत्री का कार्यक्रम, हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही