Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : सड़क दुर्घटना में दो गंभीर, राउरकेला रेफर

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर-पोसैता मुख्य मार्ग पर नंदपुर के समीप रविवार रात सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल युवकों को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां स्थानीय चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया गया. घायल युवक सलमान जाते (24), डिंबुली ताईनिकिर मुखिया टोला एवं राहुल लकड़ा (22) गांव नंदपुर टोला डकुवाटूंगरी का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dozens-of-supporters-joined-jmm-in-the-reception-the-mla-welcomed/">चाकुलिया

: स्वागत समारोह में दर्जनों समर्थक झामुमो में शामिल, विधायक ने किया स्वागत

बाजार से लौट रहे थे दोनों युवक

सड़क दुर्घटना के बारे मिली जानकारी के मुताबिक मनोहरपुर बाजार से दोनों युवक बाइक से अपने गांव लौट रहे थे. नंदपुर स्थित डॉ. नारायण महतो के तालाब के समीप सामने से भैसों का झुंड आ गया. भैंसों के झुंड के चपेट में आने से दोनों बाइक सवार दुर्घनाग्रस्त हो गए और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. 108 एंबुलेंस के मदद से मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां दोनों घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद राउरकेला रेफर कर दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही