Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : लकड़ी तस्करी मामले में गिरफ्तार दो ट्रक चालक निकले कोरोना पॉजिटिव

Manoharpur (Ajay Singh) : अवैध लकड़ी तस्करी के मामले में गिरफ्तार किए गए दो चालक कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. फिलहाल दोनों को जेल के कोविड वार्ड में रखा गया है. बता दें कि सोमवार को मनोहरपुर थाना क्षेत्र के कोल्हान वन रेंज अंतर्गत तुमसाई गांव के समीप अवैध साल लकड़ी लदे दो ट्रकों को वन विभाग ने जब्त किया था. इस मामले में दोनों ट्रक चालकों को भी पकड़ा गया था. जेल भेजे जाने से पहले दोनों की कोरोना जांच कराई गई. इसमें दोनों ही चालक कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इस बात की पुष्टि विभागीय सूत्रों के हवाले से हुई है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-increasing-temperature-and-decreasing-water-level-in-saranda-increased-the-problems-of-the-villagers/">किरीबुरु

: सारंडा में बढ़ते तापमान व घटते जल स्तर से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी

वन विभाग केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटा

इधर, दोनों चालकों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर से वन विभाग में हड़कंप मच गया है. विशेषकर सोमवार को कार्रवाई के दौरान उपस्थित वनरक्षियों के बीच इसे लेकर चिंता बढ़ गई है. वहीं विभाग के अधिकारियों की माने तो मंगलवार को चाईबासा में ही कार्रवाई के दौरान मौजूद छह वन कर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था. किंतु किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए. इधर, वन विभाग के अधिकारी अवैध लकड़ी तस्करी मामले में वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत ट्रक चालकों, ट्रक मालिक के अलावे इस धंधे से जुड़े लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही