Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : सर्पदंश से दो महिला व एक युवक गंभीर, सीएचसी में इलाजरत

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay singh) : मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्पदंश से पीड़ित तीन मरिजों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया हैं. तीन मरीजों में दो महिला व एक युवक शामिल है. दो लोगों को गुरुवार रात जबकि एक अन्य महिला को शुक्रवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया. सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पीड़ित महिला मुंगली खालको (22) नंदपुर बुड़ाहुड़ी एवं समीर प्रजापति (32) मनोहरपुर का रहने वाला है. घटना के बारे में मुंगली खालको ने बताया कि वह रात एक बजे लघुशंका के लिए घर से बाहर निकल रही थी, तभी घर के भीतर ही एक जहरीले चित्ती सांप ने उसके दाएं पैर में काट लिया. वहीं रात में दुकान बंद करने के दौरान समीर प्रजापति को भी सांप ने डंस लिया. वहीं, शुक्रवार सुबह एक अन्य महिला को खेत में धान रोपाई के दौरान सांप ने उसके दाएं हांथ में काट लिया. 35 वर्षीय महिला नामानी जोजो रायकेरा गांव की रहने वाली है. उसे भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-one-and-a-half-year-old-child-died-due-to-drowning-in-irrigation-canal/">घाटशिला

: सिंचाई नाला में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही