Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : सड़क दुर्घटना में स्कूटी से गिरकर दो युवक घायल

Manoharpur(Ajay Singh) : शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. घायल युवक 40 वर्षीय सुकराम चेरवा एवं 32 वर्षीय प्रेमप्रकाश सिद्धु दोनों चिड़िया बिनुवा गांव के रहने वाले है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को स्कूटी से दोनों युवक बिनुवा से मनोहरपुर आ रहे थे. मनोहरपुर चिड़िया मुख्य मार्ग स्थित कमारबेड़ा गांव के समीप स्कूटी अनियंत्रित हो गई इससे दोनों युवक सड़क पर गिर गए. इससे दोनों युवक घायल हो गए. दोनों युवकों का चिड़िया सेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मनोहरपुर सीएचसी के लिए रेफर कर दिया गया. वहां स्थानीय चिकित्सकों की देखरेख में दोनों घायल युवकों का इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-two-day-jatra-cup-cricket-competition-of-tribal-oraon-society-begins/">चाईबासा

: आदिवासी उरांव समाज का दो दिवसीय जतरा कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही