Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : उंधन चौक के पास सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, गंभीर

Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर-आनंदपुर मार्ग स्थित उंधन चौक के समीप शनिवार देर शाम सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार साडीबा गांव निवासी गंगाधर सिंह और पेटिगढ़ा निवासी शिवचरण सिंह शनिवार सुबह अपनी बाइक संख्या ओडी 14 सी 8564 से साडीबा गांव गए थे. शाम में लौटने के दौरान गंगाधर ने शराब पी ली और नशे में धूत बिना हेलमेट के बाइक चलाकर मनोहरपुर आ रहा था. उसी दौरान उंधन चौक मोड़ के समीप तेज गति होने के कारण इनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर ही गिर पड़े. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-trailer-accident-near-timra-irb-camp-no-casualties/">मनोहरपुर

: टिमरा आईआरबी कैंप के समीप ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं

घायल दोनों युवक संत अगस्तीन कॉलेज के छात्र

इस घटना में बाइक चला रहा गंगाधर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि पीछे बैठे शिवचरण को भी अंदरूनी चोटें आई है. घटना के बाद दोनों युवकों को अस्पताल लाया गया, जंहा दोनों का इलाज किया जा रहा है. घायल दोनों ही युवक संत अगस्तीन कॉलेज के छात्र है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही