Search

 
 
 

मनोहरपुर : अभयपुर के पास सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, राउरकेला रेफर

 
Manoharpur (Ajay Singh) : ऊंधन धानापाली मुख्य मार्ग स्थित अभयपुर गांव के समीप शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल युवकों को देर रात मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. स्थानीय चिकित्सकों ने दोनों घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. ऐंबुलेंस 104 के से घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए राउरकेला ले जाया गया. घायल युवक 20 वर्षीय अमोन बारला एवं 18 वर्षीय आशीष लुगून दोनों हीं बानो थाना ग्राम सोय के रहने वाले है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक दिन पूर्व अपने एक रिश्तेदार के घर अभयपुर आए हुए थे. रात को दोनों युवक बाइक से मनोहरपुर बाज़ार की ओर किसी काम से जा रहे थे. तभी उनकी बाइक अभयपुर मोड़ के समीप अनियंत्रित होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इससे वे दोनों गिर गए. अमोन के बांये पैर में गंभीर चोट आई है. वहीं आशीष के बांई आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटे लगी है. इसे भी पढ़ें :रेल">https://lagatar.in/rail-accident-railway-minister-ashwini-vaishnav-surrounded-opposition-leaders-demand-resignation/">रेल

हादसा : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव चौतरफा घिरे, विपक्षी नेताओं ने इस्तीफा मांगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही