Manoharpur( Ajay Singh) : सोमवार सुबह मनोहरपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर पोषैता मुख्य मार्ग स्थिति तुमसाई जंगल के समीप हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायल युवकों को पुलिस जीप से मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक चालक 18 वर्षीय बिमल चेरवा के सर पर गंभीर चोट आई है तथा उनका बांया पैर टूट गया है. इसे भी पढ़ें :ब्रेकअप">https://lagatar.in/akshay-kumar-and-raveena-tandon-seen-together-on-stage-after-years-of-breakup-picture-went-viral/">ब्रेकअप
के सालों बाद मंच पर साथ दिखे अक्षय कुमार और रवीना टंडन, वायरल हुई तस्वीर
:महिला पत्रकार और उसके बेटे की संदिग्ध अवस्था में मौत [wpse_comments_template]
के सालों बाद मंच पर साथ दिखे अक्षय कुमार और रवीना टंडन, वायरल हुई तस्वीर
पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जूटी
दूसरे युवक 18 वर्षीय आशीष चेरवा के सर पर भी गंभीर चोटे आई है. दोनों युवक गोईलकेरा थाना अंर्तगत ग्राम पटनिया का रहने वाले है. मनोहरपुर सीएचसी में दोनों युवकों का प्राथमिक उपचार किया गया उसके बाद उन्हे बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया गया है. दोनों युवक बाइक से अपने गांव पटनिया से मनोहरपुर की ओर आ रहे थे. तभी तुमसाई जंगल के पास तीखे मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में धक्का मार दिया. इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद हाइवा चालक घटना स्थल पर सड़क किनारे हाइवा छोड़ फरार हो गये. वहीं मनोहरपुर पुलिस उक्त हाइवा ट्रक को अपने कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई में जूट गई है. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-female-journalist-and-her-son-died-in-suspicious-condition/">रांची:महिला पत्रकार और उसके बेटे की संदिग्ध अवस्था में मौत [wpse_comments_template]
Leave a Comment