Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, एक गंभीर

Manoharpur(Ajay Singh) : शुक्रवार देर रात मनोहरपुर पोषैता मुख्य मार्ग स्थिति गणमौरतुमसाई जंगल के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये. दोनों घायल युवकों को शनिवार सुबह मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. 19 वर्षीय सुगना खलखो का दांया पैर टूट गया है और 18 वर्षीय संदीप तिर्की आंशिक रूप से जख्मी है. दोनों युवक नंदपुर बूड़ाहुड़ी ग्राम के रहने वाले है. जबकी गंभीर रूप से घायल सुगना खलखो का मनोहरपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-final-match-of-t-10-flood-light-open-cricket-competition-today/">किरीबुरू

: टी-10 फ्लड लाइट ओपेन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सात मई को

बाइक अनियंत्रित हो कर गड्ढे में गिरी

घटना के संबंध में बताया जा रहा कि शुक्रवार रात पोषैता में आयोजित जेठ जतरा देखने के बाद दोनों युवक बाइक से अपने घर बूड़ाहुड़ी लौट रहे थे. तभी गणमौरतुमसाई जंगल के समीप तीखा मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई. इससे बाइक चालक सुगना खलखो को गंभीर चोट आई है और उसका दांया पैर टूट गया. बाइक के पीछे बैठे संदीप तिर्की को हल्की चोट आई है. जहां स्थानीय चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल सुगना खलखो को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है. जबकी आंशिक रूप से जख्मी संदीप पूर्ति को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. इसे भी पढ़ें :सिनेमाघरों">https://lagatar.in/the-kerala-story-making-a-splash-in-theatres-getting-tremendous-response-from-the-audience/">सिनेमाघरों

में धूम मचा रही ‘द केरल स्टोरी’, दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही