Search

 
 
 

मनोहरपुर : अनियंत्रित बोलेरो ने पहले साइकिल सवारों को, फिर स्कूटी सवार लोगों को मारी टक्कर, हुआ फरार

 
Manoharpur : मनोहरपुर थाना अंतर्गत धानापाली-ऊँधन मुख्य सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने उरकिया गाँव के समीप एक साइकिल पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी. घटना को अंजाम देकर भागने के क्रम में बोलेरो ने गोपीपुर गाँव के समीप एक स्कुटी में सवार तीन और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक बोलेरो लेकर मौके से फरार हो गया.
इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-44th-foundation-day-of-st-agasteens-college-celebrated-with-pomp/">मनोहरपुर

: संत अगस्तीन कॉलेज का 44वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

दो की हालत गंभीर, रेफर

इस दुर्घटना में साइकिल सवार उरकिया निवासी 55 वर्षीय दुखनाथ कुंभकार एवं 53 वर्षीय दुर्गा कंडुलना और स्कुटी में सवार चक्रधरपुर के केरा निवासी 18 वर्षीय मुकेश मुंडा, 25 वर्षीय सकारी हेम्ब्रम गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं स्कुटी सवार केरा निवासी 25 वर्षीय समीर हेमब्रोम को आंशिक रूप से चोटें आई है. सूचना मिलने पर मनोहरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे और सड़क दुर्घटना में घायलों को इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भिजवाया. यहाँ सभी घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया. घायलों में दो की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mangal-kalindi-inaugurated-the-mlas-office-at-patmada-block-headquarters/">जमशेदपुर

: पटमदा प्रखंड मुख्यालय में विधायक कार्यालय का मंगल कालिंदी ने किया उद्घाटन

घूरती रथयात्रा देख कर घर लौट रहे थे स्कूटी सवार

घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में घायल स्कूटी सवार केरा निवासी तीनों युवक रायकेरा में घूरती रथयात्रा देखने के बाद जराइकेला स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे. वहीं साइकिल सवार उरकिया निवासी दो व्यक्ति अपने साईकिल से घर लौट रहे थे. इस दौरान तेज रफ़्तार से जा रहे अज्ञात बोलेरो ने उक्त स्कुटी एवं साईकिल सवारों को रौंदते हुए फ़रार हो गया. वहीं मनोहरपुर पुलिस इस घटना को लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही