Search

 
 
 

मनोहरपुर : अनियंत्रित बस फॉरेस्ट चेक नाका गेट से टकराई, चालक घायल

 
Manoharpur(Ajay singh) : मनोहरपुर राउरकेला मुख्य मार्ग के मीनाबाजार स्थित फॉरेस्ट चेक नाका गेट से रविवार देर रात एक यात्री बस टकरा गया. इससे बस के आगे का हिस्सा व शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में बस चालक के सिर पर चोट आई हैं. मिली जानकारी के अनुसार बस संख्या एमएच 09 सी 1242 झारखंड के गुमला के कामडरा से लेबर लेकर गोवा जा रहा था. रात होने के कारण बस चालक रास्ता भटक गया और उसने बस को माइंस जाने वाले रास्ते में मोड़ दिया. बस की रफ्तार तेज होने के कारण चालक का बस से नियंत्रण हट गया और बस फॉरेस्ट चेक नाका से जा टकराई. इससे चेक नाका का गेट व बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. बस चालक ने अपनी गलती स्वीकार की और गेट मरम्मत के लिए विभाग को पैसे दिए. इसके बाद बस को रात में ही छोड़ दिया गया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-snake-came-out-in-the-bike-the-young-man-saved-his-life-by-jumping/">किरीबुरू

: बाइक में निकला सांप, युवक ने कूदकर बचाई जान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही