Search

 
 
 

मनोहरपुर : फाइलेरिया रोधी अभियान के तहत घर-घर जाकर स्वास्थ्यकर्मी खिलाएंगे दवा

 
Manoharpur (Ajay Singh) : राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 16 से 30 सितंबर तक पूरे राज्य भर में 14 दिनों तक फाइलेरिया की दवा खिलाने का अभियान चलाया जाएगा. इसी क्रम में मनोहरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को बीडीओ हरि उराँव ने ‘मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन’ (MDA) कार्यक्रम-2022 का विधिवत्त उद्घाटन किया. इसके तहत सीएचसी सर्किल अंतर्गत मनोहरपुर, आनंदपुर, छोटानागरा एवं जरायकेला समेत सारंडा में डोर टू डोर जाकर फाइलेरिया की दवा खिलाई गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-only-way-to-prevent-filariasis-patients-should-complete-the-course-of-medicines-deputy-commissioner/">चाईबासा

: फाइलेरिया से बचाव का एकमात्र उपाय दवाओं का कोर्स पूरा करें मरीज – उपायुक्त

 घर-घर जाकर खिलाएंगे स्वास्थ्यकर्मी दवा 

उद्घाटन के बाद बीडीओ ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि फाइलेरिया बीमारी से मुक्ति के लिए मरीजों को 5 से 7 साल तक दवा का नियमित सेवन एवं सावधानी बरतने की जरूरत है. वहीं मनोहरपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि फाइलेरिया की रोकथाम के लिए मनोहरपुर सीएचसी सर्किल अंतर्गत सहिया एवं स्वास्थ्यकर्मीयों के सहयोग से लोगों को डोर टू डोर जाकर डीईसी व एल्बेंडाजोल की गोली दी जा रही है. उन्होंने एमडीए दवा किसे खाने चाहिए किसे नहीं इस बारे में सावधानी बरतने को कहा. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-meeting-organized-to-build-womens-bathing-ghat-in-sanjay-river/">बंदगांव

: संजय नदी में महिला स्नान घाट बनाने को लेकर बैठक आयोजित
इस मौके पर सीडीपीओ गीता सोय, बीपीएम यशवंत कुमार, एमआइ हरविंदर कुमार पंडित, डब्लूएचडी विनय कुमार सिंह, पीसीआइ सुखदेव टोप्पो, केयर इंडिया के जूलियस सोरेन, आशीष होरो, बब्लू पहारा, जुली वर्मा, पूनम कुमारी आदि स्वास्थ्यकर्मी समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही