Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : केंद्रीय स्टील सचिव ने किया चिड़िया माइंस का दौरा, माइंस के संबंध में ली जानकारी

Manoharpur (Ajay Singh) : भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय स्टील सचिव नागेंद्रनाथ सिन्हा एवं सेल के आला अधिकारियों ने शनिवार को मनोहरपुर आयरन ओर माइंस चिड़िया के धोबिल व मेकलीलेन माइंस का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने सेल के अधिकारियों से चिड़िया माइंस से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की. मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय स्टील सचिव का यह दौरा काफी गोपनीय था. इसलिए इस दौरे से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी साझा नहीं हो पाई है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-electricity-department-organizes-energy-fair-to-solve-problems-people-arrived-in-large-numbers/">चाईबासा

: विद्युत विभाग ने समस्याओं के निदान के लिए लगाया ऊर्जा मेला, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

भोजन के उपरांत रवाना हुई टीम

केंद्रीय स्टील सचिव के दौरे को लेकर सेल के अधिकारी भी जानकारी देने से बचते दिखे. सचिव के दौरे को चिड़िया माइंस के लिए अहम मना जा रहा है. बंद पड़े माइंस जल्द खुलने की उम्मीद जताई जा रही है. देर शाम चिड़िया गेस्ट हाउस में भोजन के उपरांत रांची के लिए सचिव और उनके साथ आई टीम रवाना हो गई. इस दौरे में मुख्य रूप से निदेशक सह इंचार्ज बोकारो सेल, अमरेंदु प्रकाश, ईडी जयदेवदास गुप्ता, कमल भास्कर सीजीएम चिड़िया, कमलेश राय सीजीएम किरिबुरू, विपिन कुमार गिरी सीजीएम गुवा, आर पी सेलवन सीजीएम मेघातुबुरू, जीएम माइंस श्रीमंत नारायण पंडा, डीएमओ निशांत कुमार समेत स्थानीय चिड़िया सेल के अधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही