Search

मनोहरपुर : सड़क निर्माण में लगे जेसीबी मशीन में अज्ञात लोगों ने लगाई आग

Ajay Singh (Manoharpur) : आनंदपुर थाना क्षेत्र के तिरिंगदिरी दहराबुरू गांव में अज्ञात लोगों ने सड़क निर्माण में लगे मेसर्स आरएस कंस्ट्रक्शन कंपनी के जेसीबी मशीन में आग लगा दी. घटना बुधवार देर रात की है . घटना को लेकर ठेका कंपनी के मुंशी राजकुमार राय ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी वहां के स्थानीय ग्रामीणों से मिली है. ग्रामीणों ने बताया कि छह से सात की संख्या में लोग वहां पहुंचें और जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया और वहां से चले गए. फिलहाल समाचार भेजे जाने तक पुलिस वहां नहीं पहुंची थी. संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस बड़ी घटना को अंजाम देने में किसी नक्सली संगठन का हाथ होगा. जबकी उक्त ठेका कंपनी के मुंशी ने लेवी आदि के मामले से इनकार किया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-is-no-possibility-of-convocation-of-kolhan-university-even-in-the-month-of-may/">जमशेदपुर

: मई महीने में भी अब कोल्हान विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह होने की संभावना नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp