Search

 
 
 

मनोहरपुर : अंकिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च

 
Manoharpur (Ajay Singh) : अमिता तिर्की हत्याकांड को लेकर लोगों में आक्रोष चरम पर है. इस घटना को लेकर सोमवार को विभिन्न संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला तथा हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन किया. कैंडल मार्च मृतका अमिता तिर्की के तिरला आवास परिसर से उंधन, मनोहरपुर बाजार, लाइनपार व आस-पास क्षेत्र से होते हुए निकाली गई. कैंडल मार्च में हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने हिस्सा लिया. अमिता की नृशंस हत्या को लेकर कड़ी निंदा करते हुए विरोध में जमकर नारेबाजी की. संगठन के लोगों ने कहा की इस घटना से महिलाओं में भय एवं असुरक्षा का खौफ फैल गया है. क्षेत्र में बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन से प्रखंड के सभी थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग में तेजी लाने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-142-patients-treated-in-free-health-check-up-camp-given-medicine/">चांडिल

: नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 142 मरीजों का हुआ इलाज, दी गई दवा

कैंडल मार्च के दौरान थाना प्रभारी जवानों के साथ थे मौजूद

पुलिस प्रशासन से अमिता के परिवार वालों को न्याय एवं हत्याकांड के आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग किया है. इस मौके पर भाजपा नेता सह मनोहरपुर, आनंदपुर उरांव सरना समिति के अध्यक्ष रोबी लकड़ा, संरक्षक बोदे खलखो. मुखिया रानी कच्छप, बीजेपी मंडल अध्यक्ष बहनु तिर्की, जेएमएम नेता बंधना उरांव, बिरसा धनवार, कर्मा उरांव, इंद्रजीत समद, तिला तिर्की, गोवर्धनन ठाकुर, मनोहरपुर, आनंदपुर आदिवासी सरना उरांव समाज के हजारों की संख्या में पुरुष व महिलाएं उपस्थित थीं. कैंडल मार्च को शांतिपूर्ण ढंग से कराने एवं विधिव्यवस्था को लेकर मनोहरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार स्वयं पुलिस जवानों के साथ मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही