Search

 
 
 

मनोहरपुर : गुदड़ी बाजार में करंट की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता गंभीर

 
Manoharpur (Ajay singh) : मनोहरपुर रेलवे क्षेत्र समीप गुदड़ी बाजार में बुधवार की सुबह बिजली करंट लगने से सब्जी विक्रेता राजकिशोर लोहार गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर वहां उपस्थित स्थानीय सब्जी विक्रेताओं ने घायल राजकिशोर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जहां स्थानीय चिकित्सकों के देखरेख में उसका इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congresss-taunt-rss-did-not-hoist-the-tricolor-for-52-years-congressmen-are-putting-dp-with-the-picture-of-nehru-carrying-the-tricolor/">कांग्रेस

का तंज, आरएसएस ने 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया, तिरंगा लिये नेहरू की तस्वीर वाली डीपी लगा रहे हैं कांग्रेसी

केबल तार के संपर्क में आने से लगा करंट

विदित हो कि राजकिशोर लोहार प्रतिदिन की तरह रेलवे क्षेत्र में सब्जी बेचने के लिए आया हुआ था. इस दौरान वह छांवनी के लिए तारपोलिन रस्सी को एक लोहे के एंगल पर बांध रहा था. वहीं, समीप रेलवे के केबल लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में राजकिशोर का पैर फिसल गया. इससे उसका पांव केबल तार के संपर्क में आ गया और बिजली का करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-welcome-to-the-new-beeo-in-new-colony-high-school-or-farewell-to-the-old/">आदित्यपुर

: न्यू कॉलोनी उच्च विद्यालय में नए बीईईओ का स्वागत व पुराने को दी गई विदाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही