Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : कुदासाईं की क्षतिग्रस्त पुलिया बनने से ग्रामीणों में हर्ष

Manoharpur (Ajay Singh)मनोहरपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत ग्राम पूरनापानी स्थित क्षतिग्रस्त कुदासाईं पुलिया के जीर्णोद्धार का काम गुरुवार को शुरू कराया गया. विदित हो कि उक्त पुलिया काफी दिनों से क्षतिग्रस्त था. जिससे स्कूली छात्रों समेत आम लोगों को उस पुलिया से होकर आने जाने में भारी परेशानी हो रही थी. ग्रामीणों की शिकायत पर जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने इसे गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें : अपराधियों">https://lagatar.in/the-police-showed-readiness-to-punish-the-criminals-and-the-court-also-gave-its-verdict-immediately-read/">अपराधियों

को सजा दिलाने में पुलिस ने दिखाई तत्परता तो कोर्ट ने भी तुरंत सुनाया फैसला, पढ़ें…   

जिप उपाध्यक्ष ने पुलिया के जीर्णोद्धार में किया सहयोग

उन्होंने उक्त पुलिया के जीर्णोद्धार के लिए अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया था. उन्होंने अपने खर्चे पर पुलिया का जीर्णोद्धार कराया है. उक्त पुलिया के बन जाने से ग्रामीणों का आना जाना सुलभ हो गया है. जिससे स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की लहर है. चूंकि इस कार्य के लिए ग्रामीणों ने जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव, मनोहरपुर पूर्वी पंचायत के मुखिया पूजा कुजूर एवं पंचायत समिति सदस्य उषा देवी, खुशबु को धन्यवाद दिया है. इस मौके पर बब्बू श्रीवास्तव हरि दास, विश्वजीत समद, चंद्रशेखर चौधरी, बेंजामिन पूर्ती एवं ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही