Search

 
 
 

मनोहरपुर : तुमसाई में युवक की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक

 
Manoharpur (Ajay Singh) : पोसैता रेलवे स्टेशन समीप डाउन रेल पटरी पर बुधवार को मिले शव की पहचान हो गई है. मृतक मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत तुमसाई गांव का रहने वाला 17 वर्षीय विकास अंगरिया का रहने वाला था. विकास के परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है. परिजनों ने बताया कि जिस दिन विकास का शव रेलव लाइन पर पाया गया था. उससे एक दिन पूर्व मंगलवार को उसकी प्रेमिका विकास के साथ रहने के लिए उसके घर आ गई थी. इधर, इस मामले को लेकर गुरुवार को तुमसाई गांव में ग्रामीणों ने एक बैठक बुलाई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-obstacle-in-construction-of-medical-college-removed-new-company-got-tender-laborers-will-get-full-wages/">चाईबासा

: मेडिकल कॉलेज निर्माण की बाधा हुई दूर, नई कम्पनी को मिला टेंडर, मजदूरों को मिलेगा पूरी मजदूरी

बैठक में नहीं निकला निष्कर्ष

इसमें गांव के प्रबुद्ध लोगों के अलावे लड़का व लड़की पक्ष के लोग मौजूद थे. ग्रामीणों ने अपने स्तर से इस ममाले को सुलझाने व सच सामने लाने का प्रयास किया लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला. आखिरकार विकास के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए इसकी शिकायत थाना में करने का निर्णय लिया. मालूम हो कि बुधवार को विकास का शव रेल पटरी पर दो भाग में कटा हुआ बरामद हुआ था. विकास की छाती के दाहिनी ओर गहरे जख्म के निशान पाए गए है. वहीं परिजनों ने चोट के निशान को देखर विकास की हत्या करने का आशंका व्यक्त की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही