Search

 
 
 

मनोहरपुर : कोरोना काल से बंद पड़ी यात्री ट्रेनों के परिचालन को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक

 
Manoharpur (Ajay singh) : मंगलवार को स्थानीय लोगों द्वारा रेल यात्रियों की असुविधा को देखते हुए यात्री ट्रेनों की नियमित परिचालन हेतु मनोहरपुर बाजार में सार्वजनिक रूप से बैठक का आयोजन हुआ. बैठक में मनोहरपुर व आनंदपुर प्रखंड के लोग उपस्थित थे. जिसमें कोरोना संक्रमन काल के दौरान से बंद पड़े यात्री ट्रेनों का पुनः नियमित परिचालन एवं निम्न विंदुओ पर चर्चा की गई. इसमें ट्रेनों का समय पूर्व की तरह करने, मनोहरपुर फाटक में ओवरब्रिज का निर्माण किए जाने, अहमदाबाद अप व डाउन ट्रेन का ठहराव मनोहरपुर स्टेशन में किए जाने और राऊरकेला स्पेशल अप ट्रेन को संध्या में चलाने की मांग को लेकर चर्चा की गई. साथ ही इस संबध में मनोहरपुर स्टेशन प्रबंधक के माध्यम से आगामी 10 सितंबर को रेल के वरीय अधिकारियों को मांगपत्र सौंपने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-two-bikes-collide-head-on-driver-injured-hospitalized/">नोवामुंडी

: दो बाइक की आमने सामने टक्कर, चालक घायल, अस्पताल में भर्ती

जनप्रतिनिधियों से भी शामिल होने का किया जा रहा अनुरोध

इसके अलावा संबंधित मांगपत्र स्थानीय सांसद, विधायक को भी देने पर सहमति बनी. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि 10 सितंबर की सुबह एक बैठक भी की जाएगी जिसमें मनोहरपुर,आनंदपुर प्रखंड के सभी ग्रामीण जनता एवं जनप्रतिनिधि जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, प्रमुख, वार्ड एवं ग्रामीण मुंडाओं को उपस्थित रहने का निवेदन किया गया है. आज की बैठक में मुख्य रूप से ग्रामीण सुशांत कुमार नायक, गोवर्धन ठाकुर, गोवर्धन महतो कैलाश गुप्ता, यथार्थ शंकर महतो, उमेश प्रसाद रवानी, मनोज महतो, छोटेलाल उरांव, मिखिईल चेरवा,मनवेल चेरवा, रायडीह पंचायत के मुखिया अतेन सुरीन, झारबेड़ा पंचायत के मुखिया रोशनी खाखा,डा.अशोक महतो समेत ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/chakradharpur-camp-organized-gopinathupar-panchayat-bhawan-for-verification-of-pensioners/">

 चक्रधरपुर : पेंशनधारियों के सत्यापन के लिए गोपीनाथपुर पंचायत भवन में लगाया गया शिविर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही