Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : हतनाबुरु में ठेकेदार के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण

Manoharpur (Ajay Singh) : प्रखंड के सुदूरवर्ती सारंडा के ग्राम हतनाबुरु में मंगलवार को सुखराम बांहन्दा की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा की बैठक की गई. बैठक में छोटानागरा से कुलायबुरु तक बनने वाली 9 कि.मी. सड़क निर्माण को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इस सड़क का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग प्रमंडल चक्रधरपुर के द्वारा किया जा रहा है. उक्त सड़क निर्माण का कार्य ठेकेदार जितेन्द्र प्रसाद गुप्ता द्वारा किया जा रहा है. सड़क निर्माण में लगे मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी से भी कम मजदूरी दी जा रही है. इसके बावजूद विगत दो माह से मजदूरों को वो मजदूरी भी नहीं दी जा रही है. इस कारण ठेकेदार के खिलाफ ग्रामीण एकजुट हो गए हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-block-level-cleanliness-fortnight-co-workshop-organized-under-swachh-bharat-mission/">चाकुलिया

: स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रखंड स्तरीय स्वच्छता पखवाड़ा सह कार्यशाला आयोजित

बुधवार को सरकार के सचिव को स्मार पत्र सौंपेंगे ग्रामीण

स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार के इस मनमानीपूर्ण रवैये से नाराज होकर ग्रामीण और वहां कार्य कर रहे मजदूरों ने बैठक किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी 346/- रुपये के दर से भुगतान सुनिश्चित नहीं किया जाता तब तक कार्य बंद रखा जाएगा. इस बैठक में ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि बुधवार को झारखंड सरकार के मुख्य सचिव से मिलकर स्मार पत्र सौंपा जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से पोंगा, होलोंगउली, हतनाबुरु एवं उसरूईया के मुण्डा और ग्रामीण उपस्थित थे. बैठक का संचालन मुण्डा सोमा होनहगा ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही