Search

 
 
 

मनोहरपुर : पुरानापानी गांव में मसीही मिलन समारोह का ग्रामीणों ने किया विरोध

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत पुरानापानी गांव में प्रेयर मिनिस्ट्री मसीही समाज आगामी 25 से 28 मई को मसीही मिलन समारोह का आयोजन करने जा रहा है. इस कार्यक्रम पर आपत्ति जताते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध जताया है. इसे लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को सीओ, मनोहरपुर थाना प्रभारी व पंचायत की मुखिया, पंसस व जिप सदस्य समेत जनप्रतिनिधि को को आवेदन सौंपा. ग्रामीणों ने बताया कि पुरानापानी में जिस स्थान पर मसीही समाज अपना मिलन समारोह आयोजन की तैयारी कर रही है, वो जगह सरना आदिवासी समाज बहुल क्षेत्र है तथा इस आयोजन से स्थानीय ग्रामीणों को धर्म के नाम पर भड़काने व धर्म परिवर्तन को बढ़ावा देने की प्रबल संभावना है. इससे आदिवासी सरना समाज की संस्कृति एवं ग्रामीणों के बीच आपसी भाईचारा व समरसता का माहौल बिगड़ सकता है. गांव में अशांति का माहौल भी पैदा हो सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dswo-inspected-anganwadi-center-in-potka-instructed-to-remove-deficiencies/">जमशेदपुर

: डीएसडब्ल्यूओ ने पोटका में आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, कमियों को दूर करने का दिया निर्देश

गांव में माहौल खराब होने की संभावना

ग्रामीणों का कहना है कि इसी प्रकार के आयोजन पूर्व में भी पड़ोसी गांव बाचमगुटू में करने की कोशिश की गई थी. वहां विवाद के बाद काफी माहौल खराब हुआ था. आदिवासी बहुल क्षेत्र में इस आयोजन का कोई औचित्य नहीं है. ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से पुरानापानी गांव में किसी भी परिस्थिति में मिलन समारोह आयोजन नहीं करने देने की मांग की है. इधर, मनोहरपुर के सीओ व थाना प्रभारी ने मांगो पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है. इस मौके पर मालती खलखो, बाबूलाल कच्छप,लीलमानी धान, रजनी तिगा समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही