Search

 
 
 

मनोहरपुर : पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों ने किया पौधरोपण

 
Manoharpur (Ajay singh) : पर्यावरण की रक्षा के लिए शिक्षक कुलदीप महतो ने अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया. साथ ही उन्होंने अपने स्तर से ग्रामीणों के बीच 100 फलदार व छायादार पौधों का वितरण किया. वहींं, ग्रामीणों ने प्रखंड के ढीपा पंचायत स्थित बड़पोस सरना स्थल व आसपास के क्षेत्रों में पौधरोपण किया. इस दौरान शिक्षक कुलदीप महतो ने कहा कि जंगलों की अंधाधुंध कटाई से विशेषकर वनपर्यावरण पर इसका भारी असर देखा जा रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/manoharpur-5-e1661152994827-360x504.jpeg"

alt="" width="360" height="504" /> इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-enrollment-of-successful-students-in-akanksha-yojana-2022-from-22nd-august/">जमशेदपुर

: आकांक्षा योजना 2022 में सफल विद्यार्थियों का नामांकन 22 अगस्त से

ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते प्राकृतिक संतुलन में तेजी से हो रहा है बदलाव 

उन्होंने कहा कि ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते प्राकृतिक संतुलन में भी तेजी से बदलाव हो रहा है. इस कारण बढ़ते तापमान, भीषण गर्मी, अनावृष्टि एवं प्राकृतिक आपदाओं में बढ़ोतरी हो रही है. इससे इसका आम जनजीवन में असर पड़ रहा है. वनपर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करें, ताकी सभी को शुद्व हवा और पानी मिल पाए. इस दौरान जितेंद्र महतो, राजेंद्र महतो, आशीष महतो, सोमेश कटियार, विनय महतो समेत ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-dumping-the-garbage-collected-from-the-city-became-a-problem-for-the-municipality/">सरायकेला

: शहर से बटोरा गया कचरा डंप करना नगरपंचायत के लिए बना मुसीबत 
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही