Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : संतअगस्तिन कॉलेज परिसर में जल जमाव, छात्रों को अन्य स्थानों में कराया गया शिफ्ट

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay Singh) : शहरी क्षेत्र के तटवर्ती इलाकों के घर-मकानों में बाढ़ का पानी घुस गया है. शनिवार शाम से ही नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ना शुरू हुआ, जिससे रात में कई घर-मकानों में बाढ़ का पानी घुस गया. हालांकि लोग पहले से अलर्ट थे. लोगों को सुरक्षित ठिकानों में आश्रय लेना पड़ा. विकराल बाढ़ का तांडव देखते हुए लोगों को सारी रात जागकर गुजारना पड़ा. वहीं, घरों में बाढ़ का पानी घुसने से घर-मकानों व सामानों को भी नुकसान पहुंचा है. [caption id="attachment_394863" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/manoharpur5.jpeg"

alt="" width="600" height="321" /> घरों में घुसा बाढ़ का पानी.[/caption] इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-the-fourth-pillar-of-dhanapali-culvert-is-on-the-verge-of-collapse/">मनोहरपुर

: धंसने के कगार पर है धानापाली पुलिया का चौथा पिलर

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन अलर्ट

इधर, बाढ़ से संतअगस्तिन कॉलेज परिसर में भी जल जमाव हो गया है. इससे परिसर स्थित कॉलेज के होस्टल में रह रहे छात्रों को अन्य स्थानों में शिफ्ट कराया गया. जहां छात्रों के लिए प्रशासन की ओर से बीडीओ हरि उरांव एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव द्वारा रहने एवं खाने-पीने का इंतजाम कराया गया है. बाढ़ की स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर है. साथ ही तटवर्ती इलाकों में रहने वालों को सावधान रहने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़े : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-mla-lobin-hembram-and-former-minister-geeta-shree-were-welcomed-in-nakti/">बंदगांव

: नकटी में विधायक लोबिन हेम्ब्रम व पूर्व मंत्री गीता श्री का किया गया स्वागत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही