Search

 
 
 

मनोहरपुर : कमारबेड़ा में फुटबॉल खेलने के दौरान छात्र का हाथ टूटा, राउरकेला रेफर

 
Manoharpur (Ajay Singh) : कमारबेड़ा स्कूल मैदान में फुटबॉल खेलने के दौरान मंगलवार सुबह एक स्कूली छात्र 12 वर्षीय किशोर बुलू महली के बाएं हाथ (कलाई) की हड्डी टूट गई. बच्चे को उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां स्थानीय चिकित्सकों ने बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया. बच्चे के पिता श्यामसुंदर महली ने बताया कि स्कूल के मैदान में उनका पुत्र दूसरे स्कूली बच्चों के साथ फुटबॉल खेल रहा था. खेलने के दौरान वह मैदान में फिछल गया जिससे उसकी बाँए हाथ की हड्डी टूट गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-world-tribal-day-celebrated-with-pomp-at-trinamool-congress-office/">चाईबासा

: तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में विश्व आदिवासी दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

छात्र के पिता मजदूर, इलाज के लिए नहीं है पैसे

उसे मनोहरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहाँ स्थानीय चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राउरकेला भेज दिया. बच्चे का पिता ने बताया कि वह एक दिहाड़ी मजदूर हैं. जंगल से जलावन की लकड़ियाँ  व उन्हे बेचकर घर का भरण पोषण करते है. इधर, बारिश के चलते भी दैनिक मजदूरी का काम प्रतिदिन नहीं मिल पाता है. यदी एक दिन भी मजदूरी नहीं मिलता है तो परिवार में आर्थिक परेशानी बढ़ जाती है. ऐसे में बच्चे को राउरकेला ले जाकर उसका इलाज कराना उन्हें भारी पड़ रहा है. फिर भी वे बच्चे की खातिर अपने कुछ मित्रों से आर्थिक मदद लेकर वे अपने बेटे का इलाज के लिए राउरकेला लेकर रवाना हुए है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही