Search

 
 
 

मनोहरपुर : मेदासाई में फुटबॉल खेलने के दौरान किशोर का हाथ टूटा, सीएचसी में हुआ इलाज

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मंगलवार शाम मेदासाई में फुटबॉल खेलने के दौरान 15 वर्षीय किशोर गोनो चंपिया का दांए हाथ की हड्डी टूट गयी. पीड़ित बच्चे को उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां पीड़ित बच्चे का दांया हाथ का एक्सरे किया गया. चिकित्सकों ने किशोर का दांए हाथ पर प्लास्टर किया एवं सुई दवा देकर छुट्टी दे दी. किशोर के बड़े भाई ने बताया कि शाम को गांव के ही बच्चों के साथ मेदासाई फुटबॉल मैदान में उनका छोटा भाई भी फुटबॉल खेल रहा था. खेलने के दौरान वह मैदान में फिसल गया जिससे उसका दाया हाथ टूट गया था. उसे मनोहरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहाँ स्थानीय चिकित्सकों ने उपचार के बाद छुट्टी दे दिया. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-tractor-overturns-while-working-in-the-field-driver-dies/">जगन्नाथपुर

: खेत में काम करने के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही