Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : चिड़िया बिनुवा में जंगली हाथियों ने घर तोड़े, फसलों को रौंदा

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay singh)चिड़िया व आस-पास क्षेत्र में दो दिनों से जंगली हांथियों के झुंड का उत्पात जारी है. चिड़िया अंकुवा मार्ग तीनसीमान समीप बिनुवा गांव में मंगलवार देर रात करीब एक बजे जंगली हाथियों का झुंड घुस आया. हाथियों ने धान व मकई के फसलों को रौंद दिया है. हाथियों ने गांव के सिंगराय पूर्ति के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. अचानक हाथियों के हमले से घर पर रहने वाले लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई. इस दौरान जंगली हाथियों ने घर पर रखे चावल के बोरे व घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाया है. वहीं घर के बाहर रखे साइकिल को भी नष्ट कर दिया गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Manoharpur-Hathi-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-nine-forms-of-goddess-will-be-worshiped-on-sharadiya-navratri-a-grand-statue-is-being-made/">चांडिल

: शारदीय नवरात्रि पर देवी के नौ रूपों की होगी पूजा, बनाई जा रही भव्य प्रतिमा
विदित हो कि इन जंगली हाथियों के झुंड में डेढ़ दर्जन नर और मादा हाथियों के साथ बच्चा हाथी भी मौजूद है. इन हाथियों के खौफ से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है. ग्रामीण हाथियों के भय से रातजग्गा करने को मजबूर हैं. वहीं अंकुवा-चिड़िया मार्ग के समीप जंगली हाथियों की उपस्थिति से मार्ग पर वाहन चालक भी खौफजदा हैं. चिड़िया डीएवी के स्कूली बच्चों को ले जाने वाले स्कूल बस चालकों ने बताया कि मार्ग पर जंगली हाथियों को सुबह सड़क पार करते देखा गया है. इससे उस मार्ग पर दोपहिया एवं भारी वाहन चालक सहमे हुए हैं, जिससे मार्ग पर वाहनों का परिचालन फिलहाल कम हो गया है. वहीं ग्रामीणों ने जंगली हांथियों से सुरक्षा एवं क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजा देने की वन विभाग से गुहार लगाई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही