Search

 
 
 

मनोहरपुर : सारंडा-सागजोड़ी में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, घरों को किया क्षतिग्रस्त

 
Manoharpur (Ajay Singh) : जराइकेला थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती सारंडा के मकरंडा पंचायत के सागजोड़ी में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीती रात जंगली हाथियों के झुंड ने सागजोड़ी, तिरिंगदीरी टोला के सनिका गुड़िया के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया है तथा घर में रखे में रखे चावल, दाल समेत साक-सब्जियों को चट कर गए. हाथियों के अचानक हमले से परिवार के लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई. जंगली हाथियों के भय से परिवार के लोग एवं ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-shareholders-did-not-allow-the-measurement-of-the-land-under-consideration-in-the-court/">चांडिल

: अंशदारों ने नहीं होने दी न्यायालय में विचाराधीन जमीन की मापी

मुखिया ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

विदित हो कि दो दिन पूर्व सागजोड़ी के सपरम टोली के एक युवक राजेश गुड़िया को जंगली हाथी ने बुरी तरह से कुचल दिया था. जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी. वहीं मकरंडा पंचायत की मुखिया रानी गुड़िया ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की साथ ही क्षतिग्रस्त घर का भी निरीक्षण किया. उन्होंने वन विभाग से क्षतिपूर्ति हेतु उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया. घटना स्थल पहुंच कर जराईकेला वन विभाग के वन रक्षी राय सिंह समद, आमुस हेम्ब्रम ने तिरिंगदीरी टोला स्थित सनिका गुड़िया के क्षतिग्रस्त घर का निरीक्षण किया और मुवावजा दिलाने का आश्वासन दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही