Search

 
 
 

मनोहरपुर : महिला ने पड़ोसी पर लगाया धमकी देने का आरोप, मामला दर्ज

 
Manoharpur (Ajay Singh) : चिड़िया ओपी में एक महिला ने रविवार को अपने पड़ोसी विक्रम थापा के विरुद्ध एक मामला दर्ज कराया है. महिला ने विक्रम पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला पुष्पा भुइयां के अनुसार शुक्रवार को उनका पड़ोसी विक्रम थापा उनके घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा. विरोध करने पर उसने जान से मारने की नियत से उनका गला दबा दिया. महिला की हालत गंभीर होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया. महिला को चिड़िया (सेल) अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों की देख रेख में उसका इलाज चल रहा है. वहीं, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस कारवाई में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-national-executive-meeting-of-all-india-grahak-panchayat-organized/">जमशेदपुर

: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही