Search

 
 
 

मनोहरपुर : महिला को लात मुक्का से मारकर किया घायल, सीएचसी में इलाजरत

 
Manoharpur (Ajay Singh) : रविवार रात एक घायल महिला को उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां महिला का उपचार चल रहा है. घायल महिला 50 वर्षीय गांगिया मुंडा रायकेरा पंचायत के गांव कुन्दीसाईं की रहने वाली है. पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ी थी तभी गांव के ही एक युवक प्रकाश कण्डुलना अकारण उसे लात घुसा से मारकर घायल कर दिया जिससे उसके छाती, कमर व शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोट आई है. महिला के पति गुरा मुंडा ने पत्नी को मनोहरपुर अस्पताल में भर्ती कराया है. उन्होंने बताया की वह युवक स्वभाव से बदमाश है. पत्नी से पहले भी मार पीट किया था. वह अक्सर अपने घर पर भी अपने परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट करता है. वह आज भी अपनी मां और बहन की भी पिटाई किया है. कहा कि इस बार वह इसकी शिकायत थाना में करेंगे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-shooting-of-adivasi-ho-album-begins-local-artists-get-opportunity/">किरीबुरू

: आदिवासी ”हो” एल्बम की शूटिंग शुरू, स्थानीय कलाकारों मिला मौका

जहरीले सांप काटने से युवती गंभीर

एक दूसरी घटना में चित्ती सांप के काटने से युवती को गंभीर अवस्था में रविवार देर शाम मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां पीड़ित युवती का इलाज चल रहा है. 24 वर्षीय युवती सुनीता होनहागा बरंगा मुंडा टोली की रहने वाली है. उसने बताया कि वह शाम को घर के समीप तालाब की ओर घूम रही थी तभी एक चित्ती सांप ने उसके बाएं पैर में काट लिया. वहीं परिजनों ने युवती को मनोहरपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां युवती का इलाज चल रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही