Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : आग से झुलसी महिला गंभीर, राउरकेला रेफर

Manoharpur (Ajay singh) : बुधवार को आग से गंभीर रूप से झुलसी महिला को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया है. विदित हो कि पीड़ित महिला 60 वर्षीय पुषो महतो मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलपोटका पंचायत गांव बिजा टोली की रहने वाली है. पीड़ित महिला ने बताया कि वह सुबह पैदल अपनी बेटी के घर धानापाली जा रही थी. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-foundation-stone-for-drain-cleaning-and-repair-work-from-shaheed-dilip-besra-chowk-to-rajstate-maidan/">घाटशिला

: शहीद दिलीप बेसरा चौक से राजस्टेट मैदान तक नाली सफाई व मरम्मत कार्य का शिलान्यास
इसी दौरान प्रधानपाली गांव के समीप पगडंडी रास्ते में उसे पता चला कि अचानक उसके कपड़े में आग लग गई है. आग कैसे लगी उसे कुछ भी पता नहीं चल पाया. इसके बाद वहां पर कुछ ग्रामीणों ने सहयोग कर आग बुझा कर महिला को घर पहुंचाया. इसके बाद उस महिला के परिजनों ने उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया. महिला का पीठ व हाथ गम्भीर रूप से झुलस गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही