Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर पुरनापानी गांव के समीप मंगलवार की शाम स्कूटी से गिरने से 50 वर्षीय महिला शांति नाग गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला मनोहरपुर पुरनापानी गांव की रहने वाली है. घायल को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया. घटना को लेकर महिला ने बताया कि स्कूटी को स्टार्ट करने के दौरान उसे चक्कर आ गया और वह स्कूटी से गिर गई. जमीन पर गिरने से उसे काफी चोट आई. घटना के बाद उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-center-should-constitute-jpc-to-investigate-adani-case-congress/">चाईबासा
: केंद्र सरकार जेपीसी का गठन कर अडानी मामले की जांच कराएं – कांग्रेस [wpse_comments_template]
मनोहरपुर : स्कूटी से गिरकर महिला गंभीर, राऊरकेला रेफर

Leave a Comment