Search

 
 
 

मनोहरपुर : सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, राउरकेला रेफर

 
Manoharpur (Ajay singh) : रविवार को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्पदंश से पीड़ित एक महिला को गंभीर हालात में भर्ती कराया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए राऊरकेला रेफर कर दिया. पीड़ित महिला 45 वर्षीय तारामनी तोपनो मनोहरपुर के इचापीड़ गांव की रहने वाली है. इस घटना के बारे मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को तारामनी अपने घर में सोई हुई थी. उसे सोई अवस्था में रविवार सुबह करीब 3 बजे एक जहरीले पहाड़ी चित्ती सांप ने उसके गर्दन पर काट लिया. सर्प के काटने से महिला कि हालात गंभीर हो गई, इसके बाद परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए राउरकेला रेफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-railway-worker-missing-in-treatment-in-railway-hospital-family-upset/">चक्रधरपुर

: रेलवे अस्पताल में इलाजरत रेलकर्मी लापता, परिजन परेशान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही