Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : अनन्त चतुदर्शी पर महिलाओं ने रखा व्रत

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर और आनंदपुर में श्रद्धा भक्ति के साथ गुरुवार को अनंत चतुर्दशी का व्रत मनाया गया. महिलाओं ने दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को घर में विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की. कच्चे धागे में 14 गांठ बाधकर पूजा की गई. भगवान विष्णु की पूजा के बाद उनसे सम्बंधित कथा सुनी गई. श्रद्धालुओं ने पुत्रों की दीर्घायु, सलामती व संकट हरने का आशीर्वाद मांगा. अनन्त सूत्र को पुरुषों ने दाहिने और महिलाओं ने बाएं हाथ में बांधा. मंदिरों में भगवान विष्णु के दर्शन-पूजन के बाद ब्राह्मणों को दान देकर पुण्य लाभ उठाया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-eid-e-milad-ul-nabi-procession-taken-out-congratulated-each-other/">चक्रधरपुर

: ईद-ए-मिलाद-उल-नबी का निकाला गया जुलूस, एक दूसरे को दी बधाई

अनंत व्रत कथा का धार्मिक महत्व

मुनि आश्रम मंदिर मनोहरपुर के महंत आचार्य मथुरानंद तिवारी ने बताया कि हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है. तदनुसार, इस वर्ष 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जा रहा है. यह दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है. अतः इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा उपासना की जाती है. साथ ही पूजा होने तक व्रत उपवास भी रखा जाता है. वहीं, पूजा के समय भगवान विष्णु को अनंत रक्षा सूत्र अर्पित किया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि अनंत चतुर्दशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा कर रक्षा सूत्र बांधने से व्यक्ति के सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं. साथ ही सभी प्रकार के शारीरिक और मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही