Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : रायकेरा पंचायत को नशामुक्त करने के लिए महिलाओं ने चलाया डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान

Advertisement
Advertisement
  • रायकेरा पंचायत की महिलाओं ने चलाया जागरूकता अभियान
Ajay Singh Manoharpur :   रायकेरा पंचायत की महिलाओं ने आज गुरुवार को मुखिया रानी कच्छप के नेतृत्व में पंचायत को नशामुक्त करने को लेकर डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया. साथ ही गांव की महिलाओं को पंचायत को नशापान मुक्त करने का संकल्प दिलाया गया. साथ ही नशापान के विरोध में लोगों को जागरूक करने का अपील की. मौके पर मुखिया रानी कच्छप ने कहा कि रोजगार के अभाव में गांव के युवा वर्ग नशे की लत पकड़ रहे हैं. इसकी वजह से आये दिन हर घर में कलह हो रहे हैं. इसका मुख्य कारण पंचायत में अवैध रूप से महुआ चुलाई व धड़ल्ले से देसी महुआ शराब की बिक्री है. उन्होंने पंचायत को नशामुक्त करने के लिए महिलाओं को अपने घर से ही शुरुआत करने को कहा. इस अभियान में मुखिया रानी कच्छप के साथ कई महिलाएं शामिल हुई और समाज को नशमुक्त करने में अपना सहयोग दिया. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही