Search

 
 
 

मनोहरपुर : खाली बर्तन लेकर महिलाओं ने प्रखंड मुख्यालय का किया घेराव

 
Manoharpur(Ajay singh) : मनोहरपुर शहरी क्षेत्र अंतर्गत मीर मुहल्ला की महिलाओं ने पेयजल समस्या को लेकर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया.पेयजल समस्याओं से जूझ रही महिलाओं ने प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबजी की. महिला जायदा खातून ने बताया कि मीर मुहल्ला में पेयजल की विकट समस्या है. काफी अर्से से पीएचडी विभाग द्वारा जलापूर्ती नहीं की जा रही है. वहीं जल का स्तर नीचे चले जाने से सोलर आधारित नल से भी पानी नहीं आ रहा है. स्थानीय लोग कोयना नदी से में चूंआ खोदकर पानी-पीने को मजबूर है. यहां के लोगों ने पेयजल समस्या से निपटने के लिए जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई. लेकिन किसी ने इस पर ध्बायान नहीं दीया. परेशन हो कर मीर मुहल्ला के महिलाओं ने यह कदम उठाया है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-leader-accused-jmm-supporter-of-assault-and-ransacking-the-office/">आदित्यपुर

: भाजपा नेता ने जेएमएम समर्थक पर मारपीट व कार्यालय में तोड़फोड़ करने का लगाया आरोप

बीडीओ ने पेयजल संकट दूर करने का दिया आश्वासन 

उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए पेयजल समस्या को दूर करने की माग की. महिलाओं ने बीडीओ हरि उरांव के अनुपस्थिति में प्रखंड के बड़ा बाबू को मांगपत्र भी सौंपा. वहीं महिलाओं ने पेयजल समस्या के निदान को लेकर बीडीओ से दूरभाष पर बात किया. बीडीओ ने महिलाओं को पेयजल संकट को दूर करने का आश्वासन दिया है. इसके पूर्व मुहल्ले के महिलाओं ने अपने हांथो में खाली बर्तन लेकर जुलूष निकाला व प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया. मौके पर मीर मुहल्ला में मैमून निशा,सहजादी बीबी, हमिदा खातून, संजीदा खातून, रेशमा बेगम, फिरोज़ी खातून,सलमा बेगम, इशरत बेगम, सबीरन बीबी समेत दर्जनों महिलायें उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-solo-cyclist-asha-malviya-reached-the-city-honored-by-inner-wheel-club/">जमशेदपुर

: सोलो साइक्लिस्ट आशा मालवीय शहर पहुंची, इनर व्हील क्लब ने किया सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही