Search

 
 
 

मनोहरपुर : नियमित टीकाकरण एवं खसरा उन्मूलन को लेकर कार्यशाला आयोजित

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित टीकाकरण एवं खसरा (मिजिल्स) उन्मूलन को लेकर शुक्रवार को प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में एएनएम, बीटीटी एवं सहिया साथी समेत स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे. सभी को नियमित टीकाकरण, पोलियो एवं खसरा रोग के रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-crpf-organizes-medical-camp-distribution-of-sports-material/">चक्रधरपुर

: सीआरपीएफ ने लगाया चिकित्सा शिविर, खेल सामग्री का वितरण
[caption id="attachment_451868" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/manohpur-chc-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यशाला में उपस्थित एएनएम, बीटीटी एवं सहिया साथी समेत स्वास्थ्यकर्मी[/caption]

टाटानगर यूनिट के सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर रहे मौजूद

इसके साथ ही रोगग्रस्त मरिजों में अचानक लुंज-पुंज, लकवा, खसरा, नवजात टेटनस जैसे गंभीर बीमारी पर टाटानगर यूनिट के सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर सामुल्य घोष एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के आशीष कुमार के द्वारा सभी स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी दी गई. मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ अनिल चौधरी एवं डॉ मुंडा, बीपीएम यशवंत कुमार के साथ अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही