Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर प्रखंड के गणमौर में शनिवार शाम पुआल के मचान से गिरने से 37 वर्षीय मंगल सिंह एक्का गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस दुर्घटना में उसके कमर, दायें पैर, हाथ एवं शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोट आई है. घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां स्थानीय चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है. घायल ने बताया कि मचान पर वह पुआल चढ़ाने का कार्य कर रहा था तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह मचान से सीधे जमीन पर आ गिरा. दुर्घटना के बाद आसपास के लोग पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगल सिंह इलाजरत है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-creative-development-program-started-to-enhance-the-mental-development-of-children/">चाईबासा
: बच्चों के मानसिक विकास को बढ़ाने के लिए रचनात्कम विकास कार्यक्रम की हुई शुरुआत [wpse_comments_template]
मनोहरपुर : गणमौर में मचान से गिरकर युवक गंभीर, सीएचसी में इलाजरत

Leave a Comment