Search

 
 
 

मनोहरपुर : जहरीली हड़िया पीने से युवक की तबियत बिगड़ी, हालत गंभीर

 
Manoharpur (Ajay singh) : मनोहरपुर में जहरीली हंडिया राशि का सेवन करने से एक युवक की तबियत बिगड़ गई. गंभीर हालात में उसे मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राउरकेला रेफर कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक 22 वर्षीय राजकुमार कुम्हार बिश्रा ओडिशा के जोड़ाबांध का रहने वाला है. युवक के साथी अभिजीत कुम्हार ने बताया कि वे दोनों बाइक से अपनी भतीजी के ससुराल अभयपुर जा रहे थे. इस दौरान वे भालूलत्ता साप्ताहिक हाट में थोड़ी देर के लिए रुके और हंडिया राशि का सेवन किया. वहां से दोनों अभयपुर के लिए निकल गए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-attendance-under-biometric-system-has-not-yet-started-in-many-colleges-of-ku/">चाईबासा

: केयू के कई कॉलेजों में अब तक शुरू नहीं हुई बायोमेट्रिक सिस्टम के तहत हाजिरी

मुंह से खून निकलने के बाद हालत हुई गंभीर

बाइक स्वंय अभिजीत कुम्हार चला रहा था. मोहिपानी स्कूल के समीप पहुंचने पर अभिजीत को काफी उल्टी हुई. फिर उसके बाद पुनः अभयपुर के लिए वे दोनों निकल गए. अभयपुर गांव पहुंचने से पूर्व अभयपुर पुलिया के समीप राजकुमार की हालत गंभीर हो गई. उल्टी करने के साथ उनके मुंह से खून निकल आया. इसकी सूचना अभिजीत ने अपनी भतीजी के ससुराल वालों को दी. इसके बाद राजकुमार को बेहोशी की हालात में मनोहरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को राउरकेला रेफर कर दिया. साथ ही इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही