Search

 
 
 

मनोहरपुर : बरंगा बोदरा टोला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर थाना के बरंगा बोदरा टोला में मंगलवार शाम 40 वर्षीय युवक रामजीवन बोदरा उर्फ फंटूश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने उसका शव घर के समीप एक पेड़ पर फंदे से लटका पाया. इसके बाद तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पंचनामा तैयार कर आगे की कार्रवाई कर रही है. हालांकि अंधेरा ज्यादा होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है. संभवतः बुधवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम होगा. इस मामले में पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-worship-of-mata-kali-in-temples-and-puja-pandals-till-late-night/">चक्रधरपुर

: देर रात तक मंदिरों व पूजा पंडालों में माता काली की हुई पूजा-अर्चना

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. मिली जानकारी के मुताबिक रामजीवन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके कारण मंगलवार देर शाम को उसने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शव होने की जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-online-application-process-started-for-phd-entrance-exam-in-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही